नशे में पति ने पत्नी को पीटा, हंगामा
रुडकी, जून 6 -- रुड़की। एक महिला ने पति पर नशे की हालत में मारपीट करने का आरोप लगाया। महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। साथ ही पति को कोतवाली में देखकर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा रोड निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पति नशे का आदी है। वह आए दिन नशे की हालत में घर आकर मारपीट करता है। बताया कि कई बार समझाने के बाद भी वह नशे की लत नहीं छोड़ रहा है। आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात पति ने नशे की हालत में मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। यह भी पढ़ें- शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.