हाजीपुर, मार्च 11 -- महुआ। नशे में धूत एक व्यक्ति ने किशोर की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल किशोर को महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां से उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर रेफर कर दिया गया। घटना मंगलवार को महुआ थाना के कड़ियों गांव में घटी। बताया जा रहा है कि नशे में धूत एक व्यक्ति ने मामूली विवाद को लेकर करी 15 वर्षीय किशोर करण कुमार झा की बेरहमी से पिटाई कर दी। नशे में धूत व्यक्ति ने लोहे की रॉड से किशोर के सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। हमला करने वाला व्यक्ति भी उसी गांव का बताया गया है। रेफर किशोर का इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उधर इस घटना को लेकर दो परिवारों के बीच तनाव बना हुआ है। सूचना पुलिस को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.