नशे में धूत पति ने पत्नी से मारपीट की
मेरठ, मई 4 -- रोहटा थाना क्षेत्र के अमानुल्लापुर गांव निवासी महिला ने पति पर नशे में धुत होकर मारपीट कर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थाने में दी तहरीर अमानुल्लापुर गांव निवासी पूजा ने बताया कि उसका पति प्रवीण पुत्र इंद्रपाल शराब के नशे में धुत रहता है। वह घर पर आकर जवान बेटियों के साथ उसको गाली गलौज करता है। गाली देने का विरोध करने पर आरोपी मारपीट कर उत्पीड़न कर रहा है। महिला ने बताया कि कई बार ग्रामीणों व रिस्तेदारों के सहयोग से समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.