नशे में धुत सिपाही ने आठ किमी तक अंधाधुंध दौड़ाई कार, कई वाहनों को मारी टक्कर
अमरोहा, जुलाई 15 -- जोया (अमरोहा), संवाददाता। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर नशे में धुत एक निलंबित हेड कांस्टेबल ने सोमवार रात अंधाधुंध कार दौड़ाकर जमकर उत्पात मचाया। रास्ते से गाड़ी हटाने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद आरोपी ने अपने ही गांव के दो लोगों को कार से कुचलने की कोशिश की और फिर ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में कार का अगला टायर फट गया, लेकिन आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी। वह बिना टायर के ही सिर्फ रिम के सहारे हाईवे पर करीब 8 किलोमीटर तक कार दौड़ाता रहा और रास्ते में कई वाहनों को टक्कर मारता चला गया। इस दौरान पीछा कर रहे लोगों ने जोया टोल प्लाजा के पास उसे दबोच लिया और कार से नीचे घसीटकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सिपाही को भीड़ से बमुश्किल बचाया। इस दौरान हादसे में गंभीर रूप से घायल एक बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.