फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 5 -- अमृतपुर। बरुआ गांव में नशे में धुत लोगों ने एक वृद्ध के साथ मारपीट की। थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है। वृद्ध अपने दरवाजे पर बैठा था तभी कई लोग शराब के नशे में धुत होकर वृद्ध से गाली गलौज करने लगे। जब इसका विरोध किया तो लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया गया। थाने में शिकायत की गयी है। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...