हाथरस, जून 5 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के भूतपुरा में नशे में धुत युवक सांप से भिड़ गया। उसने सांप को मारने और पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक उसके उपचार में जुट गए। गांव भूतपुरा निवासी विशाल कुलश्रेष्ठ के घर में शुक्रवार को सांप निकल आया। सांप दिखाई देने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला मोनू शर्मा मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों के अनुसार मोनू नशे की हालत में था। उसने सांप को पकड़ने और उससे भिड़ने की कोशिश की। उसने पहले सांप पर ईंटें फेंकीं और बाद में उसे पकड़ लिया। इस दौरान सांप ने मोनू शर्मा को डस लिया। सांप के डसने के बावजूद युवक पीछे नहीं हटा और कुछ अन्य ...