मेरठ, मार्च 5 -- अक्खेपुर गांव में गुरुवार सुबह शराब के नशे में धुत युवक ने पड़ोसी के साथ गाली-गलौज करते हुए ईंट से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई पत्नी और पुत्रवधू को भी आरोपी ने ईंट मारकर घायल कर दिया। घायलों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। प्रेम पुत्र दयाचंद ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह करीब दस बजे वह घर से खाना खाकर बाहर निकले थे। इसी दौरान पड़ोसी युवक ने शराब के नशे में वहां आ गया और बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने प्रेम के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। शोर सुनकर प्रेम की पत्नी सुनीता और पुत्रवधू रीतू बीच-बचाव के लिए पहुंचीं। आरोप है कि कल्लू ने दोनों महिलाओं के सिर पर भी ईंट मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। घायल प्रेम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.