अमरोहा, अप्रैल 6 -- अमरोहा। नशे में धुत युवक ने गालियां देने का विरोध करने पर दो बहनों को पीटकर घायल किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कैलसा बाईपास की है। यहां स्व. फारूख का परिवार रहता है। उनकी बेटी फरहा नाज का आरोप है कि बीती चार अप्रैल की रात करीब नौ बजे वह अपनी बहन शीबा के साथ घर में बैठी थीं। उसी दौरान मोहल्ला मुरादाबादी गेट निवासी अकबर वहां आ गया, जो नशे की हालत में था। उसने घर के बाहर खड़े होकर गालियां देनी शुरू कर दीं। दरवाजे पर आकर फरहा और शीबा ने विरोध किया तो अकबर ने लात घूंसे मारकर दोनों को घायल कर दिया और धमकी देते हुए भाग गया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने मामले में आरोपी अकबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...