मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया थाना क्षेत्र के बसैठा बाजार स्थित चौरसिया इलेक्ट्रॉनिक्स में सोमवार की शाम नशे में धुत एक युवक ने लूटपाट और तोड़फोड़ की। बसंतपुरपट्टी निवासी दुकानदार अशोक कुमार ने सरैया थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम बसंतपुरपट्टी कोन्ही टोला निवासी संतोष सहनी नशे की हालत में दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। दुकान पर मौजूद दोनों स्टॉफ ने जब उसे गाली देने से मना किया तो उसने दुकान में रखे करीब 85 हजार रुपये मूल्य के सोनी कंपनी के एक एलईडी टीवी तथा छह साउंड बॉक्स को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पर जब दुकानदार का भतीजा सुमन कुमार मौके पर पहुंचा तो आरोपी ने उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से उसकी जान ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.