बिहारशरीफ, मार्च 6 -- नशे में धुत युवक ने अपनी झोपड़ी में लगा दी आग शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नशे में धुत युवक ने अपनी फूस की झोपड़ी में आग लगा दी। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मामला कसार थाना क्षेत्र के वरुणी गांव का है। घटना से नाराज ग्रमीणों ने नशेड़ी को पकड़कर धूप में हाथ - पैर बांधकर छोड़ दिया। बाद में सूचना पाकर कसार थाने की पुलिस पहुंची और नशेड़ी मंगरु मांझी को पकड़कर अपने साथ लेकर चली गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि युवक नशे में पकड़ा गया है। आग लगाने के संबंध में घर वालों ने लिखित शिकायत नहीं की है। यदि लिखित शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.