बरेली, फरवरी 17 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। शराब के नशे में रोड घेरकर खड़े युवकों से रास्ता मांगने पर बाइक सवार को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार सुबह को गांव चिटौली निवासी राहुल अपनी दादी को दवा दिलाने बाइक से फतेहगंज पश्चिमी कस्बे जा रहा था। कस्बे के मोहल्ला नौगमा में रास्ता घेरकर कुछ लोग खड़े थे। आरोप है कि वे नशे में थे। राहुल ने बाइक रोककर रोड से हटने को कह दिया। युवक आक्रोशित होकर राहुल को पीटने लगे। राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से राहुल को बचाया। वृद्ध दादी भी चोटिल हो गईं। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गालीगलौज की। राहुल ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.