गाज़ियाबाद, अप्रैल 24 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में मंगलवार शाम नशे में धुत 15-20 युवक आ धमके और मरीजों के बीच उत्पात मचाना शुरू कर दिया। युवकों ने बिना किसी कारण के शोर-शराबा शुरू कर दिया और वहां मौजूद डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ अभद्रता और हाथापाई की। चिकित्सक की शिकायत पर मधुबन बापूधाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। संयुक्त जिला अस्पताल के आकस्मिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश कुमार भारती ने बताया कि 22 अप्रैल की शाम करीब पौने चार बजे नशे में धुत 15-20 लड़के अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में आ धमके और शोर-शराबा शुरू कर दिया। वार्ड में तैनात स्टाफ तीन मरीजों के इलाज में जुटा हुआ था, जिसके चलते शुरुआत में किसी ने युवकों के व्यवहार पर ध्यान नहीं दिया। जैसे ही उनका शोर बढ़ा और स्थिति ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.