उन्नाव, मार्च 8 -- नशे में धुत युवकों ने बिना वजह घर के बाहर लगे तिरपाल को बेल्ट से फाड़ना शुरू किया और विरोध करने पर पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान एक महिला की गोद में मौजूद छह माह के मासूम को लात लग गई। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए, जहां बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जनपद झांसी में गुरसरांय के मूल निवासी राघवेंद्र शहर में नवीन मंडी के पास परिवार के साथ तिरपाल डालकर रहते हैं। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार सोने की तैयारी कर रहा था, तभी मोहल्ले का रहने वाला लड्डूराम और सलमान नशे की हालत में उनके घर के बाहर पहुंचे। बिना किसी कारण के तिरपाल पर बेल्ट मारने लगे। शोर सुनकर घर के लोग बाहर आ गए। राघवेंद्र की मां ने तिरपाल फाड़ने का कारण पूछा इतने में दोनों आरोपित आग बबूला हो गए। गाली-गलौज करते हुए मारपीट शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.