नशे में धुत युवकों का ऑटो डंपर से टकराकर पलटा, पुलिस ने वाहन किया सीज
नैनीताल, मई 12 -- नैनीताल। शराब के नशे में नैनीताल घूमने निकले दो युवकों का ऑटो आमपड़ाव क्षेत्र में डंपर से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम ऑटो में सवार दो युवक नैनीताल जा रहे थे। आमपड़ाव पहुंचते ही ऑटो अनियंत्रित होकर एक डंपर से टकरा गया और सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद दोनों युवकों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो हटाकर यातायात सुचारु कराया। ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम बोरा ने बताया कि ऑटो चालक कवींद्र आर्य और गौरव पलड़िया का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें दोनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। यह भी पढ़ें- नशे में वाहन चलाने पर दो पर कार्रवाई पुलिस ने चालक के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत कार्रवाई करते हुए ऑटो को सीज कर दिया है। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.