सीतापुर, फरवरी 27 -- हरगांव, संवाददाता। हरगांव के मदारपुर मजरा उदनापुर कलां में शनिवार शाम को एक किशोर शराब के नशे में बिजली के खंभे पर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल नीचे उतार लिया। मोहित (16 वर्ष) पुत्र छविनाथ निवासी ग्राम मदारपुर मजरा उदनापुर कलां थाना हरगांव, जनपद सीतापुर शराब के नशे में बिजली के खंभे पर चढ़ गया था। वह बार-बार नीचे कूदने की धमकी दे रहा था और समझाने के बावजूद नीचे आने को तैयार नहीं हो रहा था। स्थिति को गंभीर देखते हुए मौके पर प्रभारी निरीक्षक बलवंत शाही पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड व स्थानीय पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर मोहित को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद उसे सकुशल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.