गोड्डा, फरवरी 7 -- नशे में धुत बाइक सवार की लापरवाही बनी हादसे की वजह, एनएच 133 पर डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवक घायल गोड्डा संवाद सूत्र तस्वीर023 सदर अस्पताल में घायल का चल रहा इलाज गोड्डा जिले में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी एक बार फिर गंभीर हादसे का कारण बनी। शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे गोड्डा महागामा मुख्य सड़क एनएच 133 पर माल निस्तारा गांव के समीप स्थित क्रॉसिंग के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक नशे की हालत में था, जिस कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे में घायल युवकों की पहचान सीटू कुमार दास (निवासी महागामा ब्लॉक चौक के सामने) तथा अजय कुमार दास (निवासी द्रोपद गांव) के रूप में की गई है।...