गोरखपुर, अप्रैल 27 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र के लोहरपुरवा स्थित एक पेट्रोल पंप पर रविवार आधी रात नशे में धुत बरातियों ने जमकर हंगामा किया। पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने छह अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोनौली हाइवे पर लोहरपुरवा स्थित अर्चना फिलिंग स्टेशन के मैनेजर दीपक गौड़ (निवासी दक्षिणी बाईपास, फरेंदा) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 अप्रैल की रात करीब 12:15 बजे कुछ लोग, जोकि बराती बताए जा रहे थे, पेट्रोल पंप पर पहुंचे। सभी नशे की हालत में थे और पैसों के लेन-देन को लेकर बिना किसी कारण के कर्मचारियों से विवाद करने लगे।देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और करीब 5-6 अज्ञात व्यक्तियों ने पंप कर्मचारियों पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। इससे कई कर्मचारी घायल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.