सीतापुर, अप्रैल 3 -- महोली, संवाददाता। महोली इलाके में शुक्रवार रात शराब के नशे में हुई कहासुनी पर बड़े भाई ने छोटे भाई पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दीं। खून से लथपथ होकर वह जमीन पर गिर पड़ा। परिवार व आसपास के लोगों को आता देख आरोपी भाई भाग निकला। लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में घायल का इलाज चल रहा है।कैम्हरा रघुबर दयाल निवासी कौशल उर्फ नन्हें छह भाई थे। कौशल ही गांव में रहता है, अन्य भाई बाहर रहते हैं। बीते 31 मार्च को दिल्ली में काम कर रहा छोटा भाई चुम्मन गार्गी देवी की पूजा में शामिल होने घर आया था। शुक्रवार रात में घर पर सबसे बड़े भाई कमला कांत की पत्नी और कौशल और चुम्मन थे। इस बीच कौशल और चुम्मन नशे में धुत होकर झगड़ने लगे। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इतने में कौशल गालियां देते हुए घर के भीतर गया और तमंचा ले आया। कौशल ने चुम्म...