संतकबीरनगर, मार्च 26 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद।मेंहदावल क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता मीना पत्नी रामभवन निवासी जमोहरा की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता के अनुसार, उसका देवर घरभरन पुत्र राजाराम और सरिता शराब के नशे में उसके घर में घुस आए। इस दौरान दोनों ने उसे भद्दी-भद्दी गालियां दीं और लात-घूंसों व लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि जाते समय दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मेंहदावल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.