लखनऊ, जून 13 -- शारदा नगर योजना रजनीखंड में दो दिन पहले नशे में धुत दबंगों ने एक परिवार के घर पर पथराव किया, जिसमें परिवार के कई सदस्य चोटिल हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। आशियाना पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रजनीखंड निवासी सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि उनका भाई राजू शाम करीब सात बजे घर लौट रहा था। तभी चौराहे पर मौजूद सौरभ और विशाल ने उनके भाई का रास्ता रोक लिया। कहासुनी करते हुए मारपीट करने लगे। मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर उनके भाई को बचाया। तब आरोपी फरार हो गए। दोनों दबंग वापस अपने कई साथियों के साथ लौटे। फिर उनके घर पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में सुनील, राजू विश्वकर्मा और उनकी तीन बहन प्रियंका, रिया और प्रिया चोटिल हो गईं। पीड़ित परिजनों ने आशियाना थाने में लिखित शिकायत की है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आ...