नशे में धुत ट्रक चालक का हाईवोल्टेज ड्रामा
सोनभद्र, मई 26 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर मंगलवार शाम साढ़े चार बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने बीच सड़क पर ट्रक खड़ा कर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर देने से घंटे भर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को किनारे कराया। इसके बाद जाम खुल सका। बताया जाता है कि यातायात प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह दुद्धी क्षेत्र के दौरे पर थे। उन्होंने देखा कि सड़क पर एक ट्रक ड्राइवर ग्रामीणों से किसी बात को लेकर बहस कर रहा था। यातायात निरीक्षक की गाड़ी देख कर नशे में धुत ड्राइवर ने दुद्धी बाजार की तरफ गाड़ी बढ़ा दी। यातायात निरीक्षक की टीम नशे में गाड़ी चलाते देख हरकत में आ गई और तत्काल उसके पीछे लग गई। थोड़ी दूरी पर जाकर उसे रोकने का प्रया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.