देहरादून, मई 1 -- देहरादून। शुक्रवार सुबह राजपुर रोड पर गलत तरीके से वाहन चलाने से चालक ने फुटपाथ के नौ पिलर तोड़े। दून विहार के लोगों ने बताया कि सड़क पर आए दिन लोग गलत ढ़ग से वाहन चलाते है और दूसरों को हानि पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार में बैठे युवक व युवती दोनों नशे में धुत थे। जो फुटपाथ के अंदर ही गाड़ी घुसाते हुए ले गया। जिससे आस पास के लोग डर गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...