जौनपुर, जनवरी 4 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक के पुरानी बाजार में शनिवार शाम को शराब के नशे में धुत एक कार सवार युवक ने तेज रफ्तार कार को लहराते हुए कई वाहनों में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि इस दौरान कोई बड़ी घटना नहीं हुई। बाजार के लोगों ने बताया कि एक कार सवार युवक नशे में था। जैसे ही वह बाजार में कार लेकर घुसा तो पुरानी बाजार कि तरफ मोड़ दिया। तभी पिकेट पर तैनात सिपाही भाग खड़े हुए। कार तेजी से पुरानी बाजार की ओर बढ़ी तो सड़क पर खड़े लगभग दर्जनभर वाहन, साइकिल, बाईक और चारपाई को रौंद दिया। इस घटना से बाजार में अफरा तफरी मच गई। कुछ बाजार वासियों ने दौड़ाकर युवक को पकड़ा और पीट दिया। पुलिस ने आरोपी कार सवार हिरासत में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.