बागपत, मार्च 6 -- बड़ौत। नगर के बिनौली रोड पर नशे में धुत कार सवार ने पहले बाइक में टक्कर मारी। इसके बाद करीब पचास मीटर तक बाइक को घसीटते हुए ले गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक और उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक ने आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर निवासी आकाश पंवार ने बताया कि वह अपने दो बच्चें दो साल की वान्या व सात साल के रियांश को बाइक पर लेकर बाजार जा रहा था। इस दौरान नशे में धुत एक कार सवार ने लापवाही से कार चलाते हुए उनकी बाइक में जोरादार टक्कर मार दी,जिससे वह तीनों जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार युवक उनकी बाइक को करीब पचास मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। आसपास के लोगों ने घायलों को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। आकाश ने कार चालक आदित्य जैन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.