लखनऊ, जून 29 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। हजरतगंज में डीएसओ चौराहे के पास आटो सवार नशे में धुत तीन युवकों ने दोस्त संग स्कूटी से जा रही युवती पर अभद्र कमेंट किया। आरोप है कि दोस्त के विरोध पर तीनों ने युवती से छेड़छाड़ कर उसके दोस्त से धक्का मुक्की की। युवती मोबाइल से युवकों का वीडियो बनाने लगी तो दो आरोपी भाग निकले। पुलिस ने एक को पकड़ लिया और उससे पूछताछ कर रही है। युवती की तहरीर पर तीनों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा के मुताबिक पीड़िता खदरा की रहने वाली है। उसने बताया कि रविवार रात वह अपने दोस्त के साथ स्कूटी से गोमतीनगर से लौट रही थी। इस बीच रास्ते में आटो सवार तीन युवक मिले। वह नशे में थे। रास्ते में कई बार अभद्र कमेंट किए। इसके बाद हजरतगंज में डीएसओ चौराहे के पास भी अभद्रता की। इस पर दोस्त ने स...