लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ। बीकेटी थानाक्षेत्र में शनिवार देर रात नशे में धुत एक ऑटो चालक ने फांसी लगा ली। रविवार सुबह परिजन जब जगाने पहुंचे तो युवक फंदे से लटक रहा था। दुर्जनपुर निवासी कमलेश यादव परिवार संग रहते है। बड़े बेटे मुकेश ने बताया कि टिंकू(20) ऑटो रिक्शा चालता था। वह शराब पीने का लती था। शनिवार रात भी वह शराब पीकर घर आया और गाली-गलौज करते हुए अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह जब परिजन टिंकू के कमरे में गए। परिजनों ने देखा कि टिंकू छत में लगे पंखे से चद्दर के सहारे फांसी के फंदे से लटक रहा था। पुलिस को टिंकू के कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि टिंकू शराब का लती था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.