नशे में धुत ऑटो चालक ने पिकअप में मारी टक्कर, तीन महिलाएं घायल
मेरठ, मई 21 -- परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ रोड स्थित परतापुर थाने के सामने गुरुवार को तेज रफ्तार ऑटो चालक की लापरवाही भारी पड़ गई। शराब के नशे में धुत बताए जा रहे चालक ने आगे चल रही महिंद्रा पिकअप में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाएं घायल हो गईं। ऑटो चालक परतापुर तिराहे से सवारियां लेकर मेरठ की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक परतापुर फ्लाईओवर के ऊपर भी चालक नशे में लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिस पर कई सवारियों ने नाराजगी जताई। आरोप है कि चालक ने किसी की बात सुनने के बजाय और तेजी से ऑटो चलाना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित ऑटो पलटा, महिलाओं व मासूम बच्चों समेत आठ घायल परतापुर थाने के सामने महिंद्रा पिकअप के ब्रेक लगने पर ऑटो टकरा गई। हादसे में गीता पत्नी राजीव निवासी घोपला, भगवती पत्नी रविंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.