सीवान, मई 1 -- दरौली। स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार को दरौली पीपापुल के पास से शराब के नशे में धुत एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार पियक्कड़ आसांव थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर निवासी सोनू कुमार राजभर हैं। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि दरौली पीपापुल के पास जांच अभियान के दौरान बाजार के पास से नशे एक पियक्कड़ को हिरासत में लिया गया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर एफआईआर दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- चार शराबियों को भेजा जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.