अल्मोड़ा, जून 26 -- चौखुटिया। पुलिस का यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। इसके तहत चौखुटिया में कोतवाल अशोक कुमार ने टीम के साथ गश्त की। इस दौरान एक युवक तेज रफ्तार स्कूटी दौड़ाता मिला। जांच करने पर चालक नशे में मिला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया और स्कूटी को सीज किया। इस दौरान नियमों के उल्लंघन में अन्य के भी चालान काटे गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...