सुपौल, मार्च 25 -- बलुआ बाजार। भीमपुर पुलिस ने गश्ती के क्रम में कार्रवाई करते हुए दो शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बाबत भीमपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश पांडे ने बताया कि सोमवार रात्रि गश्ती के क्रम में चैनपुर वार्ड दो निवासी पंकज कुमार व नेपाल के सुनसरी थाना क्षेत्र के साहेबगंज वार्ड नौ निवासी रामकुमार राय को शराब के नशे में पकड़ा गया। इसके बाद उनकी मेडिकल जांच कराई गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों के शराब पीने की पुष्टि कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...