सीतामढ़ी, मार्च 13 -- सुप्पी। थानाध्यक्ष ने पुलिस जवानों के साथ गश्ति के दौरान बुधवार की देर शाम थाना क्षेत्र मनियारी पेट्रोल पंप के समीप बाइक की डिक्की में रखे चार बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ दो नशे की हालत में युवक को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान पूर्वी चम्पारण जिला के पताही थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी मनीष कुमार महतो एवं प्रभू महतो के रूप में की गयी है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत सुप्पी थाना में गुरुवार को एफआईआर दर्ज की गयी है। जिसमें गिरफ्तार दोनों शराबी युवक को आरोपित करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में गुरुवार को सीतामढ़ी भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.