कन्नौज, अप्रैल 25 -- सौरिख थाना क्षेत्र के मुखड़ा गांव में शराब के नशे में दो भाइयों ने अधेड़ की रास्ता रोक कर जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव मुखड़ा निवासी राजपाल सिंह पुत्र महावीर ने बताया कि 21 अप्रैल को वह शाम करीब 4 बजे अपने बाग की देखभाल करने जा रहे थे। तभी रास्ते में सोनू पुत्र उजागर तथा उसका भाई मोनू नशे की हालत में गाली गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर लात घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में अधेड़ के साथ की मारपीट, केस दर्ज जिससे उसको गंभीर चोटें आई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच प्रारंभ कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.