दरभंगा, अप्रैल 29 -- बेचन राम,तारडीह। सकतपुर थाने की पुलिस ने गत 28 अप्रैल की रात्रि नशे की हालत में आवाम गांव के पास हो हंगामा करने के दौरान मो. मेहराज साह एवं मंतोष कुमार कामत को धर दबोचा। दोनों झंझारपुर थाना क्षेत्र के रतौल गांव के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया ब्रेथ एनलाइजर मशीन द्वारा जांच करने पर नशा में होने की पुष्टि हुई। इस संबंध में पुलिस ने थाना में बिहार मदिनषेद उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह भी पढ़ें- कटिहार: नशे में 2 लोग गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.