नशे में दरोगा का सूरजकुंड चौराहे पर हंगामा, एसएसपी ने किया सस्पेंड
मेरठ, जून 3 -- सूरजकुंड चौराहे पर दरोगा ने नशे की हालत में हंगामा करते हुए लोगों से अभद्रता की। मामले की शिकायत पर एसएसपी अविनाश पांडेय ने दरोगा पवन कुमार गंगवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन में तैनात दरोगा पवन गंगवार की ड्यूटी नौचंदी मेले में लगी हुई है। आरोप है कि सोमवार शाम वह ड्यूटी के दौरान ही शराब के नशे में सूरजकुंड चौराहे पर पहुंच गया। जहां किसी बात को लेकर लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और हंगामे की स्थिति बन गई। वीडियो वायरल होने पर मंगलवार को एसएसपी अविनाश पांडेय ने जनसुनवाई के दौरान दरोगा पवन गंगवार को सस्पेंड कर दिया। यह भी पढ़ें- कर्तव्यहीनता के आरोप में नगर थाने के एसआई निलंबित उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। यह भी पढ़ें- MP के थाने में पुलिसवालों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.