लखनऊ, अगस्त 30 -- नशे की हालत में धुत नाका थाने में तैनात दरोगा गोपेश शर्मा ने कार सवार पीड़ित राहुल त्रिवेदी के साथ मारपीट की। उसकी कार का शीशा तोड़ दिया। साथ ही 15 हजार रुपए छीनकर फेंक दिए। इस मामले में पीड़ित ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। पीड़ित ने दुबग्गा थाने में आरोपी दरोगा गोपेश के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन दबाव बनाकर समझौता हो गया। बाद में वॉयरल वीडियो के आधार पर पुलिस अफसरों ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। हिन्दुस्तान वॉयरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। दुबग्गा बरावन कलां निवासी राहुल द्विवेदी ने नाका थाने में तैनात दरोगा गोपेश के खिलाफ दुबग्गा थाने में तहरीर दी। पीड़ित राहुल ने आरोप लगाया कि गोपेश उसके घर पहुंचे। जबरन उसे दुबग्गा की ओर ले गए। आरोप है कि नशे में धुत दरोगा गोपेश का पत्नी और मकान मालकिन से विवाद हुआ था, ...