लखनऊ, जून 19 -- लखनऊ। आशियाना में दबंग ने बुजुर्ग को चाय की दुकान पर बुलाकर बुरी तरह से पीटा, जिससे बुजुर्ग का पैर टूट गया। बुजुर्ग ने आशियाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आशियाना सेक्टर जी निवासी राजेश सिंह चौहान (63) के मुताबिक 27 मई की शाम सात बजे सेक्टर एच निवासी दीपक शर्मा उर्फ सोनू ने उन्हें कॉल करके चाय की दुकान पर बुलाया। नशे में धुत सोनू ने गालियां देते हुए विवाद किया। विरोध करने पर बुरी तरह से पीटा था। पिटाई में बुजुर्ग का पैर टूट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...