कौशाम्बी, अप्रैल 13 -- कड़ा थाना क्षेत्र के भागु का पुरवा गांव में शनिवार की रात नशे की हालत में युवक ने मंदिर में घुसकर पार्वती की मूर्ति खंडित कर दी। जानकारी होने पर गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दूसरी मूर्ति स्थापित करा दी है। आरोपी का चालान कर दिया गया है। भागु का पुरवा निवासी जितेंद्र यादव पुत्र सुंदरलाल पर आरोप है कि वह शनिवार की रात करीब नौ बजे गांव के ही शिव मंदिर पहुंचा। वह नशे की हालत में था। इस दौरान उसने पार्वती की मूर्ति को खंडित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, प्रशासन ने दूसरी लगवाई कड़ा धाम इंस्पेक्टर विनीत सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे। रातोंरात दूसरी मूर्ति स्थाप...