दरभंगा, मार्च 19 -- बेनीपुर। बेनीपुर प्रखंड की रमौली पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राघव झा मांगनू को बहेड़ा थाना पुलिस ने शराब की नशे में धुत हालत में गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी एसएचओ सह प्रशिक्षु डीएसपी रौशन कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि किया है। उन्होंने बताया है कि 16 मार्च की शाम में नवादा गांव से नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। इसके पूर्व भी दो बार शराब की नशे में धुत होने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...