नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई
रुद्रपुर, जून 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस लाइन रुद्रपुर में आयोजित साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि ड्यूटी के दौरान शराब या किसी भी प्रकार का नशा करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जो बर्खास्तगी तक पहुंच सकती है। शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण करते हुए एसएसपी ने पुलिस बल की शारीरिक फिटनेस, टर्नआउट, अनुशासन और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनविश्वास बनाए रखने के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई एसएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.