बैतुल, मई 18 -- मध्य प्रदेश के बेतुल में इश्क में अंधा हुआ युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है। यंहा प्रेमी युवक टॉवर पर चढ़ गया ओर प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ गया। यह ड्रामा गांव में लगभग 4 घंटे तक चलता रहा, घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 चौकी प्रभारी सुरेश सिंह, तहसीलदार बसंत कुमार बरखानिया और जनपद पंचायत सीईओ नान सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को गंभीर देखते हुए प्रशासन ने पहले मौके से भीड़ हटाई, ताकि युवक को शांत किया जा सके। करीब चार घंटे तक चली समझाइश और मशक्कत के बाद युवक शाम करीब 7 बजे खुद ही सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस उसे सुरक्षित उसके घर लेकर पहुंची। युवक लगातार अपनी प्रेमिका को बुलाने की जिद करता रहा, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक की पहचान संदीप बारस्क...