नशे में टैक्सी स्कूटी चलाना पड़ा महंगा, वाहन सीज
नैनीताल, जुलाई 1 -- नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में शराब के नशे में टैक्सी स्कूटी चलाना एक चालक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्कूटी सीज कर दी, जबकि ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम पुलिस की ओर से तल्लीताल क्षेत्र में टैक्सी स्कूटी चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान हल्द्वानी की ओर से एक स्कूटी (यूके04टीबी 9477) लहराते हुए मालरोड की ओर जाती दिखाई दी। संदेह होने पर पुलिस ने स्कूटी को रोककर चालक की जांच की, जिसमें वह शराब के नशे में पाया गया। थानाध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि चालक की पहचान पंतनगर निवासी विजय यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्कूटी सीज कर दी है। साथ ही ड्राइविंग ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.