गुमला, मार्च 10 -- डुमरी। थाना क्षेत्र के नवाडीह चौक में मंगलवार को नशे की हालत में टेम्पो चालक के नियंत्रण खो देने से सड़क दुर्घटना हो गई। टेम्पो चालक राजेश भगत सवारी लेकर दो बच्चियों और उनके अभिभावकों को कस्तूरबा गांधी विद्यालय छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान नवाडीह चौक के पास उसका नियंत्रण वाहन से हट गया और टेम्पो पलट गई। घटना में सड़क किनारे ट्राई साइकिल पर बैठे मन्द्रियाटोली निवासी दिव्यांग वरदान एक्का घायल हो गया। वहीं टेम्पो में सवार राजेंद्र घांसी के पैर में गहरी चोट लगी,जबकि बसंती तिर्की के चेहरे पर चोट लगने से गाल जख्मी हो गया। टेम्पो एक होटल में घुसते-घुसते बच गई। जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर डुमरी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.