नशे में झूमा दूल्हा तो दुल्हन ने किया शादी से इनकार
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जहानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम को आयी बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गयी। जयमाला के बाद दूल्हा नशे में झूमने लगा तो इस पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में काफी देर तक पंचायत चली। शाम को वर पक्ष के शेष बचे लोग समझौते के बाद अपने घर चले गये। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक गांव से बारात आयी थी। द्वार चार और अन्य रस्में पूरी होने के बाद जयमाला का कार्यक्रम सही से निपट गया और जयमाला के बाद दूल्हा अपने साथियों के साथ बैठा था। इसी दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे की हरकत देखी तो वे लोग दंग रह गये। दूल्हा नशे में झूम रहा था। इसी दौरान खासा हंगामा हो गया। कन्या पक्ष के लोगों का आरोप है कि जयमाला के बाद दूल्हा लड़खड़ा रहा था और मुंह से दुर्गंध आ रही थी। यह देखकर बेटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.