सीतापुर, अप्रैल 3 -- सीतापुर, संवाददाता। कोतवाली देहात इलाके में गुरुवार रात नशे में धुत ई- रिक्शा चालक के कारण सवारी की जान सांसत में आ गई। ई-रिक्शा ट्रैक्टर से टकरा कर पलटने से बचा। सवारियों के चीख पुकार के बाद भी उसने रिक्शा की रफ्तार कम नहीं की। शोर सुन राहगीरों ने करीब एक किमी दौड़ाकर ई-रिक्शा चालक को रोककर उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। सवारियों के चीख पुकार व राहगीरों द्वारा ई-रिक्शा चालक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।राहगीरों के मुताबिक एक महिला बच्चों के साथ गुरुवार रात ई-रिक्शा पर बैठकर बिजवार रोड की तरफ रहीं थी। चालक काफी तेज ई-रिक्शा भाग रहा था। कहने के बाद भी वह रफ्तार कम नहीं कर रहा था। वह बिजवार रोड स्थित एक निजी स्कूल के पास पहुंची ही थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.