लखनऊ, जनवरी 5 -- लखनऊ, संवाददाता। गुड़ंबा के पारा गांव के पास सोमवार सुबह नहर में बाइक पड़ी देखकर हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बाराबंकी का युवक नशे की हालत में बाइक छोड़कर चला गया था। पुलिस ने उसे हिदायत देकर बाइक उसे सौंप दी। इंस्पेक्टर गुड़ंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बेहटा चौकी प्रभारी हरिओम पटेल को नहर में बाइक पड़ी होने की सूचना मिली थी। नहर में पानी नहीं था। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर जांच करने पर पता चला कि बाइक एलडीए के बाबू सतीश के नाम पर पंजीकृत है। सतीश से संपर्क करने पर जानकारी हुई कि उन्होंने बाइक बाराबंकी के जरूवा निवासी शंकर को बेच दी थी, लेकिन अब तक वाहन का ट्रांसफर नहीं कराया गया है। पुलिस के मुताबिक शंकर ने बताया कि वह नशे की हालत में बाइक चला रहा था। उसे याद न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.