अमरोहा, मार्च 23 -- शराब पीने के बाद नशे की हालत में युवक घर में घुस आया। उसने तमंचा निकालते हुए एकाएक ही फायर कर दिया। हमले में किसान व उनका बेटा बाल-बाल बच गए। खिड़की का शीशा चकनाचूर करते हुए गोली दीवार में जा धंसी। फायरिंग की आवाज से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ व कोतवाल ने मौका-मुआयना किया। मामले में किसान की पत्नी की तहरीर पर युवक के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव धकतौड़ा की है। यहां पर किसान तरुण कुमार का परिवार रहता है। उनकी पत्नी शिमलेश द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक रविवार दोपहर में परिवार के सभी सदस्य घर में थे। लगभग दो बजे सुखवेंद्र नाम का एक युवक उनके घर में घुस आया। उसने शराब पी रखी थी, वह गाली-गलौज करने लगा। पति तरुण कुमार और बेटे ने जब...