लखनऊ, मई 1 -- मोहनलालगंज, संवाददाता। मोहनलालगंज के धनुवासांड में शराब पीकर गाली गालौज करने से मना करने पर पूरे परिवार की पिटाई कर दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।धनुवासांड में रहने वाली विजय लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि बुधवार की देर रात्रि पड़ोस में रहने वाले नन्दलाल शराब के नशे में छत पर गाली दे रहे थे। शराब की खाली बोतल उनके घर की छत पर फेंक दी। मना करने पर आरोपी के परिवार के अन्य सदस्य दरवाजे आ गए और ईंट पत्थर चलाने लगे। जिन्हें मना करने के लिए उनके पति पंकज सिंह घर के बाहर गए तो उनकी पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- महिला ने लगाया पिटाई का आरोप, केस दर्ज बचाने दौड़े पत्नी विजय लक्ष्मी बेटी साल्वी, सव्या,तन्नू,माही व अभय प्रताप, राजन व आकाश की पिटाई कर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...