उरई, अप्रैल 21 -- जालौन।संवाददाता तिराहे पर शराब के नशे में आने जाने वाले लोगों के साथ अभद्रता व गाली, गलौज किए जाने की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी दीप सिंह किसी काम के चलते जालौन आया था। शराब के नशे में वह लौना मोड़ पर पहुंच गया और वहां से निकलने वाले लोगों के साथ गाली, गलौज व अभद्रता करने लगा। लोगों ने समझाने का प्रयास किया फिर भी नहीं माना जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। यह भी पढ़ें- पत्नी की पिटाई करने पर पुलिस ने की कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...