कानपुर, जनवरी 2 -- चकेरी। देवीगंज में पड़ोसी द्वारा नशे में गाली गलौज करने का विरोध करने पर आरोपित ने मां बेटी को बुरी तरह से मारा पीटा। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। चकेरी के देवीगंज निवासी रानी के अनुसार बीती 31 दिसंबर की रात को पड़ोसी वेद प्रकाश वाल्मीकि उर्फ राहुल शराब के नशे में आया और उनके घर के सामने गाली गलौज करने लगा। इस पर पीड़िता समेत उनकी बेटी सेजल ने विरोध किया तो आरोपित ने दोनों को मारा पीटा और धमकाते हुए भाग गया। इसके बाद पीड़िता ने चकेरी थाने में शिकायत की है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.