गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस ने मंगलवार रात विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक यातायात अमित श्रीवास्तव की अगुआई में चार प्रमुख स्थानों पर सघन जांच की गई। रात आठ बजे से दस बजे तक चले अभियान में 19 वाहन चालकों का चालान किया गया। अचानक हुई कार्रवाई से कई चालक रास्ता बदलकर निकलते दिखाई दिए। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि शाम ढलने के बाद से देर रात तक कई चालक नशे की हालत में तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए नौकायन मार्ग, गोरखपुर विश्वविद्यालय क्षेत्र, छात्रसंघ चौराहा और सिविल लाइंस में ब्रीथ एनलाइजर से जांच कराई गई। अलग-अलग टीमों ने बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.